झारखंड में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को जिंदा जलाया, 1 मरा, दूसरा गंभीर

0
358
2 Rape Accused Burnt Alive in Jharkhand
2 Rape Accused Burnt Alive in Jharkhand

आज समाज डिजिटल, Gumla News:
झारखंड के गुमला में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया। घटना थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर की है। पुलिस ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें बेहतर रिम्स रेफर कर दिया, जहां सुनील उरांव की मौत हो गई।

बाइक सहित किया आग के हवाले

गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र के गांव बसुआ अम्बाटोली गाव में बुधवार की देररात ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया। इसमें दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए। घटना के विषय में बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने मां के साथ कहीं गई थी।

उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इससे लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और दोनों को बांधकर पकड़कर गांव लेकर आए और दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

जलते हुए भी किया हमला

इसके बाद जलते हुए टांगी धारदार हथियार से हमला किया घटना में सुनील उरांव की मौत हो गई। वहीं, आशीष और आम गंभीर रूप से घायल है पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल अब भी बना है। घटना के बाद से पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है।

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे दोनों आरोपी युवकों का कहना था कि हमने लड़की के साथ कुछ नहीं किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। पारंपरिक हथियार लेकर लड़की के परिजनों को गांव वालों के वाले करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा पहुंचे राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE