Himachal News : हम बेस्ट हेल्थ सिस्टम अपनाने जा रहे : सीएम

0
311
हम बेस्ट हेल्थ सिस्टम अपनाने जा रहे : सीएम
हम बेस्ट हेल्थ सिस्टम अपनाने जा रहे : सीएम
Himachal News (आज समाज) शिमला:  प्रदेश सरकार का यह उद्देश्य है की लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं । यह बात मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जब सत्ता संभाली थी तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश स्वास्थ्य संस्थान रेफरल अस्पताल बन गए थे और अंत में रोगियों को पीजीआई रेफर कर दिया जाता था। हमारी सरकार ने इस पर विचार किया और टांडा तथा आईजीएमसी जैसे संस्थान को मजबूत करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बेस्ट हेल्थ सिस्टम अपनाने जा रही है।
इसमें रोबोटिक सर्जरी मुख्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आईजीएमसी और टांडा में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों और नर्सों की भर्तियां करने जा रही हैं। इसके तहत 200 डॉक्टरों की भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग को सिफारिश भी भेज दी गई है।