Chandigarh Breaking News : आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना होगा पानी : मान

0
70
Chandigarh Breaking News : आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना होगा पानी : मान
Chandigarh Breaking News : आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना होगा पानी : मान

मोहाली में 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़/मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार अगली पीढ़ियों के लिए पंजाब के जल को बचाने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल, हवा और जमीन के लिए वोट न होने के कारण पारंपरिक पार्टियों ने इसकी अनदेखी की और प्रदेश के इन गंभीर मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण प्रदूषण बढ़ा और प्राकृतिक संसाधन दूषित हो गए, जिससे समाज को अपूरणीय क्षति हुई। मान ने कहा कि ‘इलाज से बेहतर है परहेज’ के कथन की तरह बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

मोहाली की जनता को दी सौगात

सीएम भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित 15 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित किया। मुख्य मंत्री ने कहा कि इस प्लांट को स्थापित करने में उपयोग की गई आधुनिक तकनीक को जल्द ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश के बहुमूल्य जल को बचाना है, ताकि प्लांट से शुद्ध किए गए पानी को अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा सके। सिंगापुर का उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि वहां वर्षा जल को पीने योग्य बनाने के लिए माइक्रो फिल्टर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

केजरीवाल की विशेषज्ञता का बहुत लाभ हो रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच का लाभ उठा रही है, जिन्होंने पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में अच्छा शासन देकर अपनी क्षमता सिद्ध की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को केजरीवाल की विशेषज्ञता का बहुत लाभ हो रहा है, जिन्होंने दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भगवंत सिंह मान ने इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को बधाई भी दी, जो प्रगतिशील पंजाब की रचना के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें : Punjab News : बाढ़ से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार : गोयल