किडनी दे गई पवन को जिंदगी, विशाल अमर Vishal Gave Life To Pawan

0
410
Vishal Gave New Life To Pawan
Vishal Gave New Life To Pawan

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Vishal Gave Life To Pawan: करनाल के 39 साल के पवन कुमार को हिमाचल के विशाल ने जिंदगी दे दी है। वह भी किडनी के माध्यम से। 18 साल के विशाल 10 मार्च को सड़क हादसे में घायल हो गया था। विशाल के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। विशाल को इलाज के लिए डा। राजिंद्रा प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

Also Read : व्यापार के साथ समाज के लिए नेक कार्य कर रहा है जिला व्यापार मंडल पठानकोट : अश्वनी शर्मा Statement of Ashwani Sharma

विशाल का परिवार राजी तो पवन के घर खुशी Vishal Gave Life To Pawan

विशाल की मौत के बाद विशाल के परिवार को अंगदान के लिए राजी किया गया। इस बीच पीजीआइ चंडीगढ़ की रोटो की टीम टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंची। विशाल की किडनी को सेफबॉक्स में पीजीआइ चंडीगढ़ लेकर आई। विशाल की किडनी को सेफबॉक्स में पीजीआइ चंडीगढ़ लाकर हरियाणा के करनाल के 39 साल के पवन कुमार के ट्रांसप्लांट किया गया। पवन कुमार को नई जिंदगी मिली है। जिसके लिए उन्होंने विशाल के लिए भगवान से जहां आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पवन कुमार ने कहा उसे नया जीवन विशाल ने दिया है। (Vishal Gave Life To Pawan)

अब पवन करेगा दूसरों को अंगदान के लिए जागरूक Vishal Gave Life To Pawan

पवन कुमार ने कहा कि वह जब ठीक होकर अस्पताल से इस बाहरी दुनिया में निकलेंगे तो लोगों को अंगदान के लिए जागरूक करेंगे, जिससे कि जरूरतमंद लोगों की जान बच सके। वहीं पवन कुमार के परिजनों ने विशाल व उनके परिवार को धन्यवाद देते कहा कि आज अगर उसे नया जीवन मिला है तो वह विशाल की बदौलत ही।

तीन घंटे 40 मिनट की यात्रा और जिंदगी Vishal Gave Life To Pawan

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे टांडा पहुंचकर पीजीआइ चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम ने विशाल के अंगों में से दोनों किडनी और दोनों कोर्निया ट्रांसप्लांट के लिए निकाला। इसके बाद शनिवार की रात 9.14 बजे पीजीआइ चंडीगढ़ की टीम सेफबॉक्स में चारों ऑर्गन लेकर पीजीआइ पहुंची। तीन घंटे 40 मिनट की यात्रा के बाद आकर करनाल के मरीज में एक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। क्योंकि दूसरी किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए ठीक नहीं पाई गई।

Also Read : पानीपत: वैन और ट्रॉली की टक्कर, परिवार से 3 की मौत : Van And Trolley Collide In Panipat

Also Read : गर्मी ने शुरू किया रंग दिखाना, इस बार टूटेगा रिकॉर्ड This Season Will Be Hot

SHARE