राष्ट्रीय स्वयंसेवक खंड आदिबद्री का विजयदशमी उत्सव संपन्न: जिला संघचालक मुकेश गर्ग

0
249
Vijayadashami celebration of Rashtriya Swayamsevak Sangh Adi Badri
Vijayadashami celebration of Rashtriya Swayamsevak Sangh Adi Badri

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि बद्री का विजयदशमी उत्सव राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुर कंबोयन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 6 मंडलों के 19 स्थानों से कुल 104 स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिसमें से 71 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुकेश गर्ग एडवोकेट माननीय जिला संघचालक जिला जगाधरी थे। मुकेश गर्ग ने बताया की विजयदशमी का उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सव में से एक है उन्होंने बताया की विजयदशमी के दिन सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में आए खड़े नजर

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। सन 1925 से अब तक जब जब भी देश पर संकट आया है या प्राकृतिक आपदाएं आई हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा का विधान है। विजयदशमी उत्सव शक्ति की उपासना का पर्व भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश धारीवाल सह जिला संघचालक ने की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश रामपुर कम्बोयान एवं बीटा गांव के बीच में मुख्य बाजार से होते हुए पथ संचलन भी किया।

ये भी पढ़ें : फसल अवशेषों को जलाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें : चडीगढ़ में पहले ही फूंक दिया मेघनाद का पुतला

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस

SHARE