Views On Chief Minister Budget मुख्यमंत्री ने बजट में सभी का रखा ध्यान

0
504
Views On Chief Minister Budget

Views On Chief Minister Budget

प्रवीण वालिया, करनाल :
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजादी के अमृत काल में मनौहारी बजट पेश किया। इस बजट मेें सभी को उपहार दिया है। मुख्यमंत्री की बजट पोटली में सभी के लिए सौगात है। इस बजट का सभी ने आम तौर पर स्वागत किया है। विपक्ष ने जुमलों का बजट बताया है।

Views On Chief Minister Budget

हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो बजट पेश किया है वह आजादी के अमृत काल का सबसे मनोहारी बजट है। इसमें सबका ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएसआई डीसी एचएस वीपी, एचएसएएम बी द्वारा दी जाने वाली सड़क आपूर्ति, जल आपूर्ति, जल निकासी के रख रखाव के लिये दो हजार रुपये करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बजट में अन्त्योदय उत्थान अभियान के तहत एक लाख अति अन्त्योदय परिवारो का उत्थान, बुजुर्गों की पेन्शन में बढ़ोत्तरी, किसान मित्र योजना, पुलिस में महिलाओं की 15 प्रतिशत भागीदारी, 9से 12 कक्षा तक फ्री पढ़ाई, कौशल विकास के लिये फीडर स्कूल, पिंजौर गुरुग्राम में फि़ल्म सिटी, करनाल में विमान की नाइट लेंडिंग जैसी महत्वपूर्ण हितकारी घोषणा है।

Views On Chief Minister Budget

उन्होंने बजट को लोकहित कारी बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। लिबर्टी के एमडी शम्मी बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार का बजट स्वागत योग्य है। उन्होंने इसे संतुलित बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने एचएसआई डीसी के लिए स्वागत योग्य बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का बजट अपने आप में सबका साथ सबका विकास करने वाला है। इसमें सभी के लिए उपहार है। बजट का स्वागत करते हुए हरियाणा चैंबर आफ कामर्स करनाल के प्रधान आरएल शर्मा उद्योग पति मनोज गुप्ता मनोज अरोड़ा ने बजट को उद्योग जगत के लिए हितकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बट अपने आप में स्वगत योग्य है।

जुमलों से भरा है मुख्यमंत्री का बजट: त्रिलोचन Views On Chief Minister Budget

के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तावित बजट को केबल भाषण बाजी और जुमले वाजी करार दिया है।बजट में मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र करनाल के साथ अन्याय किया है। करनाल में फि़ल्म सिटी की अपार संभावनाएं थी। लेकिन दी गुरुग्राम और पिंजौर को।उन्होंने कहा करनाल के लिये बजट में कोई घोषणा नही है। रोजगार के लिये करनाल में कोई उद्योग नही लगाया है। बजट से लगता है कि मुख्यमंत्री अब गुरुग्राम के लिये पलायन कर सकते है।

उन्होंने कहा कि अढ़ाई लाख करोड़ के कर्ज में डूबे हरियाणा को वित्तीय क्षेत्र में मजबूत करने की घोषणा नही की। बजट में मुख्यमंत्री ने वित्तीय घाटे को कम करने का उपाय नही दिया। उन्होंने कहा कि बजट में फीस बढ़ोत्तरी से आहत मेडिकल स्टूडेंट को राहत नही दी। नए मेडीकल कालेज की घोषणा की लेकिन पुराने मेडीकल कालेज साधन विहीन है। उन्होंने किसानों के लिये राशि को पर्याप्त नही बताया है। इसमें जुमले वाजी ज्यादा है। आंगनवाड़ी कर्मियों के लिये शून्य है।बजट में सरकार ने व्यापारियों को राहत नही दी है।

वित्त मंत्री के रूप में सीएम ने दिखाया कुशल वित्तीय प्रबंधन: कल्याण Views On Chief Minister Budget

घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किए गए बजट में प्रदेश के विकास के साथ साथ अंत्योदय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के सुनहरे भविष्य का बजट साबित होगा तथा सीएम ने एक लाख 77 हजार करोड़ रुपए का जो बजट पेश किया है उसमें एक ओर जहां आधुनिक हरियाणा की तस्वीर दिखाई देती है वहीं चिन्हित किए गए उन ग्यारह लाख गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के प्रति मुख्यमंत्री का संकल्प भी दिखाई देता है जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हज़ार रुपए से कम है।

विधायक कल्याण ने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है साथ ही साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि, सड़क, पेयजल, खेलों, ग्रामीण एवं शहरी विकास सहित सभी क्षेत्रों के बजट में उन्होंने अभूतपूर्व वृद्धि की है। विधायक कल्याण ने कहा कि महिला दिवस पर सुषमा स्वराज पुरस्कार व महिला उद्यमियों के लिए पांच लाख तक का लोन उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना सहित अन्य महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की घोषणा करके मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।

Views On Chief Minister Budget

आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 75 नए सेक्टर काटकर उसमें 40 हजार प्लाट का आवंटन करेगी। विधायक ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों को और अधिक सशक्त व जवाबदेह बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प की झलक भी इस बजट में साफ़ तौर पर दिखाई देती है। वहीं प्रसिद्ध पर्यावरणवादी दर्शन लाल जैन के नाम पर पुरस्कार की घोषणा कर के मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। इसमें 3 लाख रुपए तक का पुरस्कार दिया जाएगा। विधायक कल्याण ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के विस्तार, कुटेल में बन रही प. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी को जोडऩे वाले बाइपास, करनाल में ईएसआई अस्पताल व घरौंडा के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी की बजट में घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बजट सबसे अधिक जनहितकारी: जगमोहन Views On Chief Minister Budget

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज एक ऐतिहासिक एवं जनहित बजट पेश किया है, जिससे पूरे हरियाणा प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए यह बजट पेश किया है। यह वक्तव्य मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए व्यक्त किये। यह बजट प्रदेश में पोस्ट कोविड अर्थव्यवस्था को गति देने पर केन्द्रित है, जिस प्रकार केन्द्र सरकार ने इस साल के अपने बजट को अमृत बजट कहा है, उसी प्रकार हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वज्र बजट प्रस्तुत किया गया है। यह बजट न केवल अर्थव्यवस्था को वज्र जैसी शक्ति प्रदान करेगा, बल्कि आने वाले 25 सालों में प्रदेश के विकास को तेज गति प्रदान करने का आधार भी बनेगा।

Views On Chief Minister Budget

Also Read :  आम बजट दूरगामी एवं ऐतिहासिक : शिक्षा मंत्री कवर पाल

SHARE