Uttarakhand opinion poll survey 2022 उत्तराखंड में बीजेपी की दोबारा वापसी- सर्वे

0
718
Uttarakhand opinion poll survey 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Uttarakhand opinion poll survey 2022 : इंडिया न्यूज़-जन की बात के ओपिनियन पोल (INDIA NEWS-JAN KI BAAT OPINION POLL) में उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) की दोबारा सत्ता में वापसी होती दिख रही है। जबकि कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देती हुई दूसरे नंबर पर रह सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) का उत्तराखंड में खाता खुल सकता है।

Read Aslo: Brahmin Sabha Yagya on Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर ब्राह्मण सभा का यज्ञ

बीजेपी को मिल सकती हैं 34 से 38 सीटें Uttarakhand opinion poll survey 2022

ओपिनियन पोल में बीजेपी को 34-38, कांग्रेस (CONGRESS) को 24-33, AAP को 2-6 और अन्य को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर में बीजेपी को 38%, कांग्रेस को 36%, AAP को 13%, BSP को 2% और अन्य को 11% वोट मिलते दिख रहे हैं।

Read Also: Quality Testing Laboratory: निगम ने स्थापित की खुद की गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला

सर्वे में उत्तराखंड के पसंदीदा मुख्यमंत्री के सवाल पर 42% लोगों ने पुष्कर सिंह धामी, 24% लोगों ने हरीश रावत, 4% लोगों ने गणेश गोदियाल, 18% लोगों ने अनिल बलूनी, 10% लोगों ने अजय कोठियाल का नाम लिया।

मुख्य चुनावी मुद्दे के सवाल पर 40% लोगों ने पलायन, 25% लोगों ने विकास, 15% लोगों ने स्वास्थ्य और 10% लोगों ने शिक्षा को मुख्य मुद्दा बताया। मौजूदा सरकार को 40% लोगों ने अच्छा, 35% लोगों ने औसत और 25% लोगों ने खराब बताया।

Also Read : Bahua ki Sardar Song में एके जाट और श्वेता चौहान की जोड़ी को फैन्स ने खूब किया पसंद

Also Read : Haryanvi New Baba Bhola Song प्रांजल दहिया के इस सॉन्ग ने मचाया तहलका ,3 दिन हुए मिलियन से अधिक व्यूज

SHARE