BJP Mahila Morcha celebrated Makar Sankranti: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई मकर संक्रांति

0
840
BJP Mahila Morcha celebrated Makar Sankranti

आज समाज डिजिटल, रोहतक:

BJP Mahila Morcha celebrated Makar Sankranti: भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से आज स्थानीय हुडा कॉम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यालय में मकर सक्रांति का त्यौहार जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय धनखड़ व उनकी पत्नी संतोष धनखड़ ने 50 महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Read Also: Quality Testing Laboratory: निगम ने स्थापित की खुद की गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला

प्राचीनतम पर्वों में से एक है संक्रांति BJP Mahila Morcha celebrated Makar Sankranti

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारे देश के प्राचीनतम पर्वों में से एक है। यह त्योहार सभी के जीवन में एक नई चेतना का संचार करता है। इसलिए इस पर्व को बड़ी शालीनता व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भाजपा महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी से यह त्यौहार मनाया है वह सभी को विस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री संगीता सिंगला ने किया।

Read Also: अंबाला-शामली हाईवे निर्माण में ढहेंगे 8000 पेड़, 750 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण, किसानों को एतराज Ambala-Shamli Highway Construction

ये लोग रहे शामिल BJP Mahila Morcha celebrated Makar Sankranti

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजरानी शर्मा, कुसुम राणा, चेतना अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष रानी किराड़, वीना सिक्का, जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, पूर्व विधायक सरिता नारायण, ज्योत्सना रोहिल्ला, सुनीता सेन, कविता इंदौरा, मंजू शर्मा, बिमला, सुमित्रा पूर्वांचल आदि सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read : Haryanvi New Baba Bhola Song प्रांजल दहिया के इस सॉन्ग ने मचाया तहलका ,3 दिन हुए मिलियन से अधिक व्यूज

 

SHARE