उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, कैल नदी में डूबने से 4 किशारों की मौत

0
414
Uttarakhand News

आज समाज डिजिटल, Uttarakhand News : उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 वर्ष के 4 कशोरों (Teenagers Drowned) की डूबने से मौत हो गई। यह चारों किशोर शुक्रवार से लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से इन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था। लेकिन आज चारों के शव नदी से बरामद किए गए हैं। इस हादसे के बाद से पूरे विकासखंड में शोक छा गया है।

आज जैसे ही नदी में चारों के शव होने की खबर लगी तो तुरंत पुलिस यहां पहुंची और चारों किशोरों के शवों को बाहर  निकाला। इन चारों की खोजबीन शुक्रवार से की जा रही थी। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में उतराते हुए दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने नदी से निकाले शव

स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद भी पुलिस एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ समय पर नहीं पहुंची। देवाल चौकी से पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तब तक लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाल लिया था। 

मरने वाले किशोरों की पहचान (Uttarakhand News) 

मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है। चारों किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक के छात्र हैं।

ये भी पढ़ें : Aftab and Shraddha Case : आरी से काटा, 35 टुकड़ें किए, बदबू न आए इसलिए लाया फ्रिज, रोज लगाता अगरबती

ये भी पढ़ें : श्रद्धा हत्याकांड सुनने में जिनना खौफनाक, असल में उससे कहीं ज्यादा झकझोरने वाला, कमजोर दिल वाले न पढ़ें इस खबर को

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें :  इरोटिक वेब सीरिज में भी काम कर चुकी हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट Priyanka, देखिए फोटोज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE