Uttar Pradesh: वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में 80 मकान गिराने की कार्रवाई शुरू

0
163
Uttar Pradesh
वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में 80 मकान गिराने की कार्रवाई शुरू

Aaj Samaj (आज समाज), Uttar Pradesh, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में आज 80 मकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह से छह छह बुलडोजर ध्वस्तीकरण में लगे थे और तीन घंटों में 12 इमारतों को गिराया जा चुका था। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान सर्व सेवा संघ परिसर में महिलाओं सहित संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने इस दौरान 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 13 एकड़ में फैले परिसर में करीब 80 मकान और आफिस हैं। उन्हें एक-एक करके गिराया जा रहा है।

  • सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद एक्शन

विरोध प्रदर्शन, किसी को अंदर नहीं जाने दिया

विरोध प्रदर्शन के महिलाएं रोती दिखीं, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, सर्व सेवा संघ और कई दलों के लोगों इमोशनल अपील करते हुए कहा कि देशभर के लोग एक अंतिम प्रयास करें और गांधी-विनोबा भावे की विरासत बचाने के लिए वे यहां पर पहुंचे। बता दें कि इस बिल्डिंग को बचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने आवाज उठाई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन इन बिल्डिंग्स को ढहा रहा है।

पोस्ट आफिस को कल तक की मोहलत

राणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर को पहले ही खाली करा दिया गया था। यहां बसी कॉलोनियों और आॅफिस से लोगों को बाहर करके रेलवे ने अपनी संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया था। परिसर में एक पोस्ट आफिस भी है। इसे गिराने के लिए रविवार तक की मोहलत दी गई है। शनिवार को पोस्ट आफिस का सामान शिफ्ट किया गया। बुलडोजर कार्रवाई के चलते शनिवार सुबह करीब 8 बजे सर्व सेवा संघ पर पुलिस पहुंच गई थी और पूरे एरिया को घेर लिया गया था। करीब 9 बजे यहां प्रशासन-पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद उन्हें परिसर से दूर ले जाया गया। उसके बाद बुलडोजर ने करीब 10 बजे ध्वस्तीकरण शुरू किया।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE