Weather IMD Alert : उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, बिहार में गंगा उफान पर

0
165
Weather IMD Alert
उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, बिहार में गंगा उफान पर

Aaj Samaj (आज समाज), Weather IMD Alert, नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अभी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है और फिलहाल ऐसे मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में आरेंज अलर्ट जारी है।

  • दिल्ली में आज मौसम साफ रहा
  • मेघालय में भी 15 सेमी बारिश दर्ज
  • बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश

हिमाचल में 200 से अधिक सड़कें बंद

अधिकारियों के अनुसार हिमाचल में भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन और पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाओं के कारण राज्य भर में 200 से अधिक सड़कें अभी भी बंद और इतनी बिजली आपूर्ति योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं। राज्य के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शिमला-कालका मार्ग बंद हो गया था।

हिमाचल और हरियाणा में भारी बारिश दर्ज की गई

दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहा। आईएमडी के अनुसार इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश दर्ज की गई। मेघालय में भी 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। अब भी बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पश्चिम बंगाल के भी कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है और अब भी राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से महज दो सेंटीमीटर नीचे रह गया है।

उत्तराखंड व हिमाचल में भूस्खलन से छह लोगों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण एक गाड़ी उसमें दब गई थी। 12 घंटे बाद मलबे को हटाया गया और शनिवार को गाड़ी में पांच शव मिले। सभी गुजरात से केदारनाथ धार्मिक यात्रा पर आए थे।

उत्तराखंड : गौरीकुंड लैंडस्लाइड में लापता 18 लोगों में से 2 के शव मिले

उधर गौरीकुंड में तीन अगस्त को भूस्खलन में लापता 18 लोगों में से शनिवार सुबह दो लोगों के शव बरामद हुए। तीन अगस्त की रात को गौरीकुंड में डाटपुल के पास भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थीं। अन्य 16 लोगों की तलाश अभी जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के छह मील इलाके में शुक्रवार देर शाम चलती आल्टो कार पर पत्थर गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। परिवार सुंदरनगर का और वे कुल्लू से आ रहे थे।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Weather IMD Alert

 

SHARE