‘Ethanol 100’ : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने इंडियनऑयल के ‘इथेनॉल 100’ क्रांतिकारी ऑटोमोटिव ईंधन को किया लॉन्च

0
76
'Ethanol 100'
ऑटोमोटिव ईंधन 'इथेनॉल 100' को लॉन्च करते केंद्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं अन्य।
Aaj Samaj (आज समाज),’Ethanol 100′,नई दिल्ली:  केंद्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट मेसर्स इरविन रोड सर्विस स्टेशन, नई दिल्ली में एक क्रांतिकारी ऑटोमोटिव ईंधन ‘इथेनॉल 100’ लॉन्च किया। ग्राहक पांच राज्यों  महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और तमिलनाडु में इंडियनऑयल के चुनिंदा 183 रिटेल आउटलेट्स पर इथेनॉल 100 का लाभ उठा सकते हैं। पंकज जैन सचिव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, श्रीकांत माधव वैद्य अध्यक्ष, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, इंडियनऑयल के कार्यात्मक निदेशकों ने भी लॉन्च समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इथेनॉल 100 का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री के अन्नदाता को ऊर्जादाता में बदलने के दृष्टिकोण से प्रेरित था। यह आयात निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा संरक्षण और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2023 में ई 20 (20% इथेनॉल मिश्रित ईंधन) पर घोषणा के बाद से, ई 20 की उपलब्धता एक वर्ष से कम समय में 12 हजार आउटलेट तक बढ़ गई है, और अब, इंडियनऑयल के 183 आउटलेट्स पर इथेनॉल 100 की शुरुआत के साथ, हम 2025-26 तक 20% इथेनॉल सम्मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान, इथेनॉल मिश्रण की इन पहलों ने किसानों की आय में वृद्धि, ग्रामीण रोजगार में वृद्धि और 1.75 करोड़ पेड़ लगाने से कार्बन डाइआक्सिड उत्सर्जन में कमी आई है। जिसके परिणामस्वरूप 85 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि यह पहल टिकाऊ प्रौद्योगिकियों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव को रेखांकित करती है। जिससे इथेनॉल आधारित वाहनों में निवेश करने के लिए निर्माताओं में विश्वास पैदा होता उच्च मात्रा वाले वाहनों का वैकल्पिक ईंधन में परिवर्तन हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। सभा को संबोधित करते हुए इंडियनऑयल के अध्यक्ष एस.एम. वैद्य ने कहा कि भारत दुनिया के कुछ देशों में से एक है जिसके पास इथेनॉल 100 फ्यूल है। उन्होंने कहा कि यह स्थिरता और स्वच्छ गतिशीलता की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आज हम इथेनॉल की प्रचुर उपलब्धता का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। इथेनॉल 100 गैसोलीन के लिए एक स्वच्छ विकल्प के रूप में उभरा है। ग्रीनहाउस गैसों और प्रदूषकों के कम उत्सर्जन का दावा करता है, जिस कारण जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने और वायु गुणवत्ता को सुधारने में सहायता करता है।
SHARE