भाजपा पूर्व अध्यक्ष सत्ती ने दी धमकी-काले झंडे दिखाए तो जमीन में गाड़ दूंगा, वायरल

0
285
Ex-BJP President Satti Threatened
Ex-BJP President Satti Threatened

आज समाज डिजिटल, Una News:
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती हमेशा की तरह फिर चर्चा में हैं। इस बार वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। ये धमकीभरा वीडियो वायरल भी हो गया है।

विवादों में रहना फितरत है सत्ती की

मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना का है। सीएम जयराम ठाकुर के दौरे के दौरान कांग्रेस के युवा वर्कर काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। यहां माहौल उस समय गरमा गया, जब वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवा कांग्रेस वर्करों को हद में रहने की सलाह देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर जमीन में गाड़ देने तक की बात कह दी। इसके बाद सत्ती यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह डाला कि मुकेश में कितना दम है हम भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस तरह काले झंडे दिखाना शोभा नहीं देता।

तीन चुनाव जीतने के बाद पिछली बार हारे थे

Ex-BJP President Satti Threatened
Ex-BJP President Satti Threatened

बता दें कि सत्ती हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह ऊना से तीन बार के विधायक भी रहे हैं, लेकिन बीते चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के दौरान वह काफी विवादों में रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर टिप्पणियां की थी। कांग्रेसी कार्यकतार्ओं के साथ मारपीट मामले में सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने देर रात आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे घटनाक्रम के लिए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को जिम्मेदार ठहराया।

युवा कांग्रेसियों से मारपीट भी सत्ती के कारण

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट केवल मात्र वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के उकसावे का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले पर सतपाल सिंह सत्ती के खिलाफ केस दर्ज करके कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। विधायक ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम सतपाल सिंह सत्ती के उकसावे के कारण हुआ है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE