तुर्किये-सीरिया में भूकंप से मौतों का आंकड़ा 28 हजार पार, 50 हजार से ऊपर जा सकती है संख्या

0
259
Turkiye Syria Quake February 12 Update
 तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मौतों का आंकड़ा 28 हजार पार

आज समाज डिजिटल, अंकारा, (Turkiye Syria Quake February 12 Update): तुर्किये और सीरिया में इस सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 28,192 हो गई है। भूकंप के कारण गिरी सैकड़ों इमारतों के नीचे अब भी कई लोग जिंदा फंसे हैं और राहत की बाट जोह रहे हैं। वहीं कई लोग इसी जद्दोजहद के बीच मौत से जंग हार चुके हैं। दोनों देशों में लगातार मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की मदद भेजने वाले इकाई के चीफ मार्टिन ग्रिफिथ्स ने इस बीच  कहा- भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा दो गुना यानि लगभग 50 हजार से ज्यादा पहुंच सकता है हो सकता है। उनका कहना है कि  जैसे-जैसे मलबा हटेगा, शव बरामद होंगे। रेस्क्यू आपरेशन फाइनल स्टेज में है। सोमवार अलसुबह 7.8 की तीव्रता का भूकंप आया था।

अकेले तुर्की में 24 हजार से ज्यादा मौतें, 6,000 इमारतें ढहीं

अकेले तुर्की में ही 24600 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कल यह जानकारी दी। वहीं सीरिया में करीब 4000 लोग इस आपदा का काल बन चुके हैं। तुर्की में कम से कम 6,000 इमारतें ढह गईं हैं। इस बीच लूटपाट के आरोप में तुर्किये के 8 प्रान्त से 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

100 घंटे बाद परिवार के 5 लोगों को जिंदा निकाला

तुर्की के गाजियांटेप प्रांत में मलबे से करीब 100 घंटे बाद एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार बचाए गए इस परिवार के लोगों में माता-पिता उनकी दो बेटियां व एक बेटा शामिल हैं। वह अपने ढहे हुए घर के नीचे फंसे थे। हटे प्रांत में भी मलबे के नीचे से एक 7 वर्षीय लड़की को लगभग 132 घंटे के बाद निकाला गया था।

यह भी पढ़ें – केदारनाथ आपदा के बाद भारत में ऐसी घटनाओं से निपटने की स्थिति बेहतर, पर खतरा बरकरार

यह भी पढ़ें – भगत सिंह कोश्यारी का गवर्नर पद से इस्तीफा और कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE