भगत सिंह कोश्यारी का गवर्नर पद से इस्तीफा और कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले

0
242
Change Of Many Governors
भगत सिंह कोश्यारी का गवर्नर पद से इस्तीफा, और कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Change Of Many Governors): महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया गवर्नर बनाया गया। इसी के साथ और कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की स्वीकृति के बाद नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

डाक्टर बी.डी. मिश्रा लद्दाख के नए उपराज्यपाल

लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डाक्टर बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

परनाइक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

नागालैंड और बिहार के नए राज्यपाल नियुक्त

केंद्र सरकार ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया है। वहीं, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है।

गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल असम के राज्यपाल बने

राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। गौरतलब है कि कटारिया को राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में जाना जाता है।

मणिपुर, छत्तीसगढ़ व आंध्र के गर्वनर भी चेंज

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया है। वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही जिसकी मरीज को बार-बार जरूरत न पड़े : प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें – तुर्किये-सीरिया में 29 हजार से ज्यादा मौतें, अब भी कई लोग मलबे में फंसे कई हारे मौत से जंग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE