Trilochan Singh : मुख्यमंत्री करनाल के लोगों को बंधुआ मजदूर न समझें : त्रिलोचन सिंह

0
124
मुख्यमंत्री करनाल के लोगों को बंधुआ मजदूर न समझें : त्रिलोचन सिंह
मुख्यमंत्री करनाल के लोगों को बंधुआ मजदूर न समझें : त्रिलोचन सिंह

Aaj Samaj (आज समाज),Trilochan Singh,करनाल़,2 सितम्बर (प्रवीण वालिया):करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के लोगों को बंधुआ मजदूर मानते हुए अपने मन की बात जबरन जनता पर थोपने का काम करते हैं। सीएम द्वारा हर मंगलवार को साइकिल प्रयोग करने का आह्वान तानाशाही फैसला है। इस तरह के फैसले सर्वे करवाने और लोगों से बातचीत करने के बाद लिए जाने चाहिएं। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने 10 सितंबर के जनमिलन कार्यक्रम को लेकर कई क्षेत्रों का दौरा किया। त्रिलोचन सिंह के साथ पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, जोगिंद्र चौहान सेवादल, कांगे्रस नेत्री रानी कांबोज व अंशुल लाठर मौजूद रहे। वार्ड नंबर 20 में रानी कांबोज के सौजन्य से बेगम हदीसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम, सदर बाजार में सुभाष गहलोत की दुकान पर सभा व जुंडला गेट में राजपाल तंवर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को जनमिलन का न्यौता दिया गया।

यह कार्यक्रम एसबीएस स्कूल में होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा जनता की समस्याओं को सुन कर उन्हें विधानसभा में उठाने का काम करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम करनाल की जनता को धोखा देते आए हैं। कभी मन की बात लोगों पर थोप देते हैं और कभी जनता से दूरी बना लेते हैं। मंगलवार को साइकिल चलाने का फैसला औचित्यहीन है। सीएम करनाल की जनता को बेसिक सुविधाएं देने पर ध्यान दें।

इस अवसर पर अनिल शर्मा, ईशम सिंह, प्रेम मलवानिया, राजपाल तंवर, अमनदीप एडवोकेट, मेहंदी अली, आदिल अली, मौसम अली, रिजवान अली, इंद्र गहलोत, कीमतीलाल, मोहनलाल, शिभु चहल, रूपानंद, पप्पू सोलंकी, ओमप्रकाश गहलोत, चमन गहलोत व जोगी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़ें : Trilochan Singh : नगर निगम चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : Karnal News : प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे: बलविंदर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE