Watch Video: भोपाल में एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। सूरज नगर इलाके में भदभदा रोड पर खड़ी एक कार के बोनट के अंदर से अचानक एक अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।
बोनट के अंदर हुई हलचल
सूरज नगर चौराहे पर एक कार खड़ी थी। कार के मालिक को अचानक बोनट के अंदर हचलल दिखाई दिया। जब कार मालिक ने बोनट खोला तो उसके अंदर लगभग 8 फीट लंबा अजगर छिपा मिला। यह दृश्य देखने के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
भोपाल में खड़ी कार के बोनट में छिपा मिला 8 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप!
भोपाल के सूरज नगर में कार के बोनट के नीचे अजगर फंसा मिला। वन विभाग और स्नेक कैचर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
Bhopal News | Python Rescue | Snake Rescue | Suraj Nagar | Madhya Pradesh News
💢अपने इलाके की किसी समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या कोई वीडियो देना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सऐप करें: +91 88714 80774!
(आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी!)
#BhopalNews #PythonRescue #SnakeRescue #WildlifeRescue #batangarh
— Batangarh News (@batangarh) November 3, 2026
रेस्क्यू टीम ने निकाला
इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारी रेस्क्यू टीम लेकर वहां पहुंचे, जिसके बाद अजगर को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा गया। अजगर को बाहर निकालने के लिए कार को पलटना पड़ा।


