Traffic Rules :यातायात पुलिस ने नियमों की उलंघन करने वाले 140 वाहन चालकों के किये चालान,सिखाया यातायात नियमों का सबक

0
86
सिखाया यातायात नियमों का सबक
सिखाया यातायात नियमों का सबक

Aaj Samaj (आज समाज), Traffic Rules, करनाल,23 जून, इशिका ठाकुर : 
करनाल पुलिस की यातायात टीम ने हाईवे पर गलत दिशा व तय गति सीमा से अधिक गति में चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने हेतु 22 जून को एक अभियान चलाया। यह अभियान गांव उचानी से लेकर करनाल-कुरुक्षेत्र सीमा पर समाना बहु तक चलाया गया।

यातायात टीम द्वारा लोगो को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

इस अभियान में यातायात टीम द्वारा गलत लाईन में चल रहे वाहनों और साथ ही तय गति सीमा से अधिक गति में चलने वाले वाहनों को रोककर वाहन चालकों व वाहन मालिकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया और तय गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर होने वाले आर्थिक व शारीरिक नुकसान और संभावित जनहानि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा इस दौरान जानबूझकर यातायात नियमों के उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए।

140 वाहनों के किए चालान

यातायात नियमों की जानबूझकर अवहेलना करने वाले कुल 140 वाहनों के चालान किए गए। इन चालानों में लाईन चेंज व ओवर स्पीड चालानों के साथ-साथ गलत दिशा में वाहन चलाना, गलत पार्किंग, बिना हैलमेट, ट्रिपल राईडिंग व गलत नम्बर प्लेट के चालान भी किए। इसके साथ साथ लगातार करनाल पुलिस समय-समय पर स्कूलों के विद्यार्थियों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को यातायात के नियमों के बारे जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाती रहती है।

यह भी पढ़ें : Karnal News : आपराधिक वारदात में संलिप्त रहने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : पुलिस अधीक्षक

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE