समालखा : अवैध कालोनियों को पास करवाने व पालिका सीमा विस्तार के लिए मजदूर संगठन

0
349

अशोक शर्मा, समालखा :
सभी अवैध कालोनियों को पास करवाने व पालिका सीमा विस्तार के लिए मजदूर संगठन इफटू द्वारा नगरपालिका दफ्तर पर 11अक्टूबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए पिछले सात दिन से शहर की कालोनियों में इफटू द्वारा नुक्कड़ सभायें की गई हैं। मयूर विहार कालोनी में लोगों को सम्बोधित करते हुए इफटू नेता कॉमरेड कपूर ने कहा कि यह जनांदोलन मांगे पूरी होने तक चलेगा। कॉमरेड कपूर ने कहा कि अवैध कालोनियों के वासी नरक से बदतर जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। यहां पक्की गलियां,नालियां,स्ट्रीट लाइट,पेयजल,सफाई,सीवर जैसी एक भी सुविधा नहीं है। विधायक व सांसद वोट लेने के बाद दर्शन भी नहीं देते।
मुख्य मांगे:- नगरपालिका सीमा वृद्धि बारे सीएम घोषणा को लागू करो,सभी अवैध कालोनियों को पास करके जनसुविधाएं प्रदान करो,नगरपालिका में क्लर्क,बिल्डिंग इंस्पेक्टर,जेई व एमई की स्थाई नियुक्ति हो ,प्रोपर्टी आईडी बनवाने में भृष्टाचार बंद हो,आवारा पशु शहर से बाहर करो,सर्विस रोड़ पर सड़क,नाला व स्ट्रीट लाईट का निर्माण करो,शहर में स्ट्रीट लाईट व सफाई व्यवस्था सुचारू करो,गलियों बाजारों में वाहनों के चालान पर रोक लगे।
मयूर विहार कालोनी में नुक्कड़ सभाओं में पूर्व सूबेदार पूर्ण चंद,पवन,सूरज भान,चांद राम,संदीप जैन,भूपेंद्र साहनी,गफ्फार खान,इस्लाम,विशाल त्यागी,अब्दुल मजीद, सीमा देवी,विजेंदर आदि शामिल हुए।

SHARE