पठानकोट : उदासीन आश्रम में आयोजित की गई बैठक

0
627

राज चौधरी, पठानकोट :

उदासीन आश्रम में कृष्णा मिशन ट्रस्ट की बैठक प्रधान विनोद महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2 नवंबर को महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद जी महाराज का जन्मदिन मनाने की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जानकारी देते हुए महा निर्देशक विजय पासी व महासचिव दीपक वालिया ने बताया कि आश्रम में 2 नवंबर को स्वामी शरणानंद जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन के उपलक्ष में 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक फ्री मेडिकल चेक अप कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 2 नवंबर को आश्रम के संरक्षक जिलाधीश संयम अग्रवाल ज्योति प्रज्वलित कर सुबह 9 बजे धार्मिक कार्यक्रम और दोपहर 1 बजे भंडारे का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वामी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में करवाए जा रहे कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर प्रधान विनोद महाजन, संरक्षक सतीश महिंद्रू, महा निर्देशक विजय पासी, सुनील महाजन, अमित नैय्यर, महासचिव दीपक वालिया, सीनियर उपाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र वालिया, कैशियर डॉ. नरेश आदि उपस्थित थे।

SHARE