Mann Ki Baat : देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा : पीएम

0
392
Mann Ki Baat

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Mann Ki Baat  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी के मन की बात का 82वां संस्करण था। ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित करते हैं, लेकिन इस बार महीने के आखिरी दूसरे रविवार को कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ वैक्सीन के बाद देश नए उत्साह नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि कोरोना काल में देश ने कई चुनौतियों का सामना किया। कोरोना योद्धाओं ने कड़ी मेहनत की। स्वास्थ्यकर्मियों ने अथक परिश्रम से मिसाल पेश की।

Mann Ki Baat  100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा बहुत बड़ा

पीएम मोदी ने कहा, 100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा बहुत बड़ा जरूर है, लेकिन इससे छोटी-छोटी प्रेरक और गर्व से भर देने वाली अनेक अनुभव और उदाहरण जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा, लाखों हेल्थ वर्कर्स के परिश्रम की वजह से ही भारत 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार कर सका है। आज मैं हर उस भारतवासी का आभार व्यक्त कर रहा हूं, जिसने ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ अभियान को इतनी ऊंचाई दी। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की एक स्वास्थ्यकर्मी पूनम नौटियाल के कार्यों की प्रशंसा की और इस दौरान उनसे बातचीत भी की।

Mann Ki Baat पिछले कार्यक्रम में पीएम ने कही थी ये बात

26 सितंबर को प्रसारित 81वां मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व, नेशनल वाटर मिशन अभियान कैच द रेन से जल-जिलानी एकादशी और छठ पर्व से तुलना की थी। साथ ही पीएम ने विश्व नदी दिवस, नमामि गंगे जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

Also Read : Former President of Indonesia की बेटी अपनाएगी हिंदू धर्म

SHARE