Toll Tax Relief : टोल टैक्स नियमो में बदलाव से लोगो को बड़ी राहत,20 किलोमीटर की यात्रा पर कोई शुल्क नहीं

0
64
Toll Tax Relief : टोल टैक्स नियमो में बदलाव से लोगो को बड़ी राहत,20 किलोमीटर की यात्रा पर कोई शुल्क नहीं
Toll Tax Relief : टोल टैक्स नियमो में बदलाव से लोगो को बड़ी राहत,20 किलोमीटर की यात्रा पर कोई शुल्क नहीं

Toll Tax Relief : टोल टैक्स को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सरकार टोल टैक्स से सम्भंदित नियमो में कई तरह के बदलाव करती रहती है। हालांकि यह बदलाव आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अक्सर अपने देखा होगा की आपके टोल टैक्स के आस पास वाले लोग टैक्स देते-देते परेशान हो जाते हैं।

किन्तु अब परेशां होने की जरुरत नहीं है अगर आपका घर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में है, तो आप एक बार पास बनवाकर महीने भर में जितनी बार चाहें बाहर जा सकते हैं। इससे लोग अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं।कई बार लोगों को जानकारी नहीं होती और फास्टैग से बार-बार टोल कट जाता है, जिससे नाराजगी होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई टोल नहीं लिया जाएगा

अगर आप 20 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको टोल प्लाजा पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए आपको पहले से पास बनवाना होगा। आपको जानकर खुशी होगी कि सितंबर 2024 में सरकार ने “जितनी दूरी, उतना टोल” नीति लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत जिन वाहनों को GNSS ट्रैक कर सकता है, उनसे 20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई टोल नहीं लिया जाएगा।

सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन करके यह सुविधा शुरू की है। यह नीति सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगी। राष्ट्रीय परमिट वाले वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर। जुलाई 2024 से इसे कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है।

जल्दी बनवाएं 340 रुपये का पास

यह सुविधा उन लोगों को दी जाएगी जो सभी तरफ टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर की सीमा के भीतर रहते हैं। इसके लिए लोगों को सिर्फ एक बार 340 रुपये का पास बनवाना होगा। इस पास से आप 1 महीने तक जितनी बार चाहें बाहर जा सकते हैं। आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

आपका चार्ज FASTag से अतिरिक्त नहीं कटेगा। समय रहते पास बनवाकर आप सभी परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। आप बच सकते हैं, जो एक बहुत अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें : Sukanya Samriddhi Yojana 2025 : हर महीने सिर्फ़ ₹500 जमा कर पाएँ बेटी के भविष्य के लिए लाखों रूपए