Panchang And Rashifal: आज बुधादित्य योग में इन राशियों को मिलेगा लाभ

0
68
Panchang And Rashifal: आज बुधादित्य योग में इन राशियों को मिलेगा लाभ
Panchang And Rashifal: आज बुधादित्य योग में इन राशियों को मिलेगा लाभ

जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज 11 दिसंबर को सूर्य और बुध की वृश्चिक राशि में युति होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ज्योतिष में इस संयोजन को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग के प्रभाव से जातकों को व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। यह योग खास तौर से वृश्चिक राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

राशिफल

  • मेष: राशि का स्वामी नवम प्रमुख त्रिकोण भाव लग्न तुला में धनु राशि का होकर संचार कर रहा है। द्वादश व्यय भाव में मीन राशि का शनि मार्गी होकर भी उत्तम राजयोग का निर्माण कर रहा है। इसके कारण आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। ऐसे में कुछ आकस्मिक लाभ होने की भी संभावना बनती हुई दिख रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।
  • वृष: आपकी राशि का स्वामी शुक्र सप्तम सुख भाव भाव केंद्र में चंद्रमा के साथ मार्गी है। चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना आपको आज राज्य से सम्मान दिलाएगा। तृतीय पराक्रम भाव में कर्क राशि का बृहस्पति ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना बढ़ाएगा। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।
  • मिथुन: राशि का स्वामी बुध वृश्चिक राशि का होकर षष्ठम शत्रु चिंता केंद्र भाव में विराजमान होकर द्वादश को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। चंद्रमा सिंह राशि पर संचार कर रहा है। नीच राशि के चंद्रमा में भाइयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष के गलत इरादे आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।
  • कर्क: आपकी राशि पर कर्क राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता देने वाला है। आज चंद्रमा भी द्वितीय भाव में मनोरथ सिद्धि कारक है। पुराने महान सत्तारूढ़ पुरूष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात मिल जाएगी। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में व्यस्त रहेंगे।
  • सिंह: आज के दिन आप प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात् आशा से अधिक लाभ व प्रगति होगी। इससे खोया हुआ विश्वास दोबारा प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। मीन राशि वाला कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पेट में घुसने का प्रयास करेगा उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।
  • कन्या: काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा।
  • तुला: वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हो जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्य क्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेना देना भी नहीं है। आप यही सोचकर आगे बढ़े कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं।
  • वृश्चिक: आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबत कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।
  • धनु: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको आज अपनी रणनीति पर काम करना होगा। आपकी वर्तमान कार्यप्रणाली आने वाले भविष्य में लाभदायक परिणाम दे सकती है। रात के समय माता को अकस्मात् कष्ट संभव है।
  • मकर: आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आपको दिनभर भागदौड़ करने के लिए तैयार रहना होगा। परिस्थितियों के सुधरते ही सभी काम एक-एक कर अपने आप बनने लगेंगे। व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगेगा।
  • कुंभ: आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ सकते हैं। आपके विरोधी भी कुछ ऐसा बंदोबस्त कर रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि मीन राशि का होकर द्वितीय भाव में बहु व्यय कारक है।
  • मीन: जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की कोशिश करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर मिलेगा और समय भी अनुकूल रहेगा। बाहर से आपको सहायता भी मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।। अगर संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है तो पंडित या पुरोहित से गंभीरता पूर्वक संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: साल की आखिरी कालाष्टमी आज