Thief in Town: शहर में चोरों और शरारती तत्वों के हौसले बुलंद

0
302
Thief in Town

शहर में बढ़ रही  वारदातों पर व्यापार मंडल पठानकोट ने बैठक आयोजित कर किया चिंतन Thief in Town

आज समाज डिजिटल, पठानकोट:
Thief in Town: पिछले कुछ समय में पठानकोट शहर में चोरों और शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। दुकानों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने के साथ-साथ दिनदहाड़े व्यापारी को लूटने की घटनाएं सामने आई हैं
जोकि चिंताजनक हैं । आज इस पर चिंतन करने हेतु व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष अमित नैयर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया  जिसमें प्रदेश सचिव एलआर सोढी, जिला चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश,  पैटर्न  राजेश शर्मा, जिला प्रभारी भारत महाजन, सीनियर वाइस प्रधान इंचार्ज राजेश पुरी, कैशियर  रमन हांडा,  पीआरओ नरेंद्र वालिया, सीनियर वाइस प्रधान मनु महाजन, करण कुंद्रा, प्रिंस अरोड़ा आदि की ओर से शिरकत की गई।

चोरी की घटनाओं से व्यापारी दुकानों को समझ रहे असुरक्षित Thief in Town

इस मौके पर चिंता प्रकट की गई कि लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारी अपनी दुकानों को असुरक्षित समझ रहे हैं तथा अन्य व्यापारियों को भी अपनी दुकानों पर ऐसी घटनाएं होने का हमेशा डर बना हुआ है। इस दौरान अध्यक्ष अमित नैयर ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से पठानकोट शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों की दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया है।

व्यापारियों ने की बाजार में गशत की मांग Thief in Town

उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कुछ युवा किस कदर अपने सही रास्ते से भटक कर ऐसी वारदातों में शामिल होकर लोगों को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि पठानकोट शहर में व्यापारियों में बने भय के माहौल से राहत दिलवाने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध और भी पुख्ता किए जाएं और साथ ही बाजारों में रात्रि के समय पुलिस की गश्त को और भी ज्यादा बढ़ा जाए।
SHARE