International Women’s Day 2022: समाज को आगे बढ़ना है तो बेटियों का सम्मान करना होगा:श्याम लाल पुनिया

0
425
International Women's Day 2022

सतनाली के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित International Women’s Day 2022

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

International Women’s Day 2022: उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने कहा कि एक व्यक्ति, एक परिवार और एक समाज को अगर आगे बढ़ना है तो बेटियों का सम्मान करना होगा। उन्हें बराबर का मौका देना होगा। जब भी हम अपनी बेटियों को आगे बढ़ता हुआ देखेंगे तो समाज में जो भी समस्याएं हैं वे आने वाले समय में अपने आप दूर हो जाएंगी। श्री पुनिया आज सतनाली के सामुदायिक केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की थीम जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो थी।

Read Also: International Women’s Day 2022: हर मोर्चे पर पुरुषों से आगे महिलाएं : प्रो. टंकेश्वर कुमार

लाडो की बगिया की शुरुआत International Women’s Day 2022

International Women's Day 2022

इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण करके लाडो की बगिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी महिलाओं को एक-एक पौधा दिया गया तथा साथ ही उन्हें बड़ा होने तक उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इनमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। वहीं राजकीय कालेज में पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। श्री पुनिया ने कहा कि जिला प्रशासन लड़कियों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए संकल्पित है। इसके लिए समाज के समृद्ध नागरिक भी आगे आएं और महिला सशक्तिकरण में अपनी भूमिका निभाएं।

Read Also: KLM International School: केएलएम इंटरनेशनल स्कूल में दांतों की जांच के लिए लगाया शिविर

लड़कियों के ग्रुप ने महिलाओं को 10 सेकंड में ही दी मात International Women’s Day 2022

International Women's Day 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सतनाली के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार यहां की महिलाओं ने इस तरह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाएं हर प्रतियोगिता में भारी उत्साह के साथ भाग लेती नजर आई। आलम यह था कि दौड़ प्रतियोगिताओं में ज्यादा प्रतिभागी होने के कारण कई कई बार प्रतियोगिताएं करवाने पड़ी। जब बारी रस्साकशी प्रतियोगिता की आई तो एक तरफ गांव की बेटियां तथा दूसरी तरफ महिलाओं ने मोर्चा संभाला। उत्साह और जज्बे से लबरेज बेटियों ने मात्र 10 सेकंड में महिलाओं को रस्साकशी में हरा दिया। उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस प्रतियोगिताओं से उत्साहित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पहली बार सतनाली में इस तरह का बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया।

Read Also: Read Also: आंगनबाड़ी हड़ताल के तीन महीने पूरे, निकाला जुलूस Anganwadi Strike

कार्यक्रम की पूरी कमान महिलाओं ने संभाली मंच संचालन भी महिलाओं ने ही संभाला International Women’s Day 2022

International Women's Day 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति व दूसरे स्थान पर पूजा रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी व दूसरे स्थान पर रितिका रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एकता व दूसरे स्थान पर सोनिया रही। नींबू चम्मच दौड़ में कॉलेज से प्रथम स्थान पर प्रीति वह दूसरे स्थान पर ज्योति रही। नींबू चम्मच दौड़ में स्कूल से प्रथम स्थान पर प्रिया व दूसरे स्थान पर शिवानी रही। 100 मीटर दौड़ में कॉलेज से प्रथम स्थान पर पूजा व दूसरे स्थान पर दीपिका स्कूल से प्रथम स्थान पर रीना व दूसरे स्थान पर करीना रही। 100 मीटर दौड़ महिला में प्रथम स्थान पर सुनील व दूसरे स्थान पर सुनीता रही। मटका दौड़ महिला में प्रथम स्थान पर सुरेश व दूसरे स्थान पर सुमित्रा रही। मटका दौड़ कॉलेज से प्रथम स्थान पर सविता व दूसरे स्थान पर नेहा रही। म्यूजिकल चौयर में प्रथम स्थान पर दिव्या, दूसरे स्थान पर प्रियंका व तीसरे स्थान पर हीना रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल, सोनम, प्रीति, करीना, साक्षी, प्रिया, दीपिका, अनीता, कल्पना व पूजा रही।

Also Read : Budget Is Anti Women-Laborers-And Farmers महिला, मजदूर और किसान विरोधी है बजट: प्रो. राय

विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग International Women’s Day 2022

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई है। उन योजनाओं का फायदा अब दिख रहा है। लिंग अनुपात में सुधार हो रहा है। इस लिंग अनुपात में गड़बड़ी के लिए कहीं ना कहीं हम सभी जिम्मेदार हैं और इसके सुधार के लिए भी हम सभी को आगे आना होगा।  मंच पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम बताने पर छात्रा ललिता को उपायुक्त ने 200 रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश कुमार, डीएफओ रोहतास, बीडीपीओ नरेंद्र ढुल, सीएमजीजीए कृतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव व एसईपीओ प्रवीण कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Also Read : Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

SHARE