अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए दी गई बजट में कई सौगातें : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women’s Day

0
474
Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women's Day
Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women's Day

मनोज वर्मा,कैथल: 
Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women’s Day : महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि , मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम बजट में जहां प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा है, वहीं विशेषकर महिलाओं को कई सौगातें दी हैं। हरियाणा का आम बजट महिलाओं को समर्पित है। बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को मुख्यमंत्री ने अनेक सौगातें देने का काम किया है।

Read Also : भारत की इस जगह को माना जाता है पाताल लोक,नही पुहंचती सूरज की रोशनी, इस इलाके से जुड़े तमाम ऐसे तथ्य हैं, जो आपको हैरान कर देंगे। यहां जानिए इसके बारे में। Patal Lok In India

पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा (Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women’s Day)

हरियाणा की बेटी महिला आईकॉन स्व. सुषमा स्वराज के नाम पर 5 लाख का पुरस्कार आरम्भ करने की घोषणा भी की है। (International Women’s Day) आम बजट में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए बाल संवर्धन प्रणाली लागू होगी। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना का लाभ अब दूसरे बच्चे पर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि , प्रदेश की महिलाओं को मान-सम्मान देते हुए पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, महिलाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के लिए एक नई योजना हरियाणा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना की शुरूआत करने की घोषणा की।

महिला परिवारों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार करेगी मदद (Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women’s Day)

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के दौरान 10 हजार स्वयं सहायता समूह स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, जिन महिला परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है, उनको केन्द्र व राज्य सरकार से सहायता दी जाएगी। इससे राज्य की लगभग 50 हजार महिलाओं के परिवारों को लाभ होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। यह आम बजट हरियाणा की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।

Read Also : रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता बनाये वो भी आसान तरीकें से बस फॉलो करें ये स्टेप Delicious Paneer Kofta

Read Also : PNB के खाताधारकों की बल्ले-बल्ले! फ्री में मिल रहा है 20 लाख रुपये का फायदा, फटाफट जानिए कैसे PNB My Salary Account

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE