गुरुद्वारा कमेटी बनने पर हरियाणा में खुशी की लहर : पलविन्द्र सिंह रम्बा

0
234
There Is A Wave Of Happiness In Haryana On The Formation Of Gurdwara Committee
There Is A Wave Of Happiness In Haryana On The Formation Of Gurdwara Committee
  • बोले : हरियाणा कमेटी का फैसला बहुत ही ऐतिहासिक, इससे हरियाणा की दशा और दिशा को मिलेगा नया बल

प्रवीण वालिया, करनाल:
हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी का जो केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था वो हरियाणा कमेटी के हक में आने पर पलविन्द्र सिंह रम्बा जिला युवा प्रधान गुरुद्वारा कमेटी ने अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा युवा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का उनके कार्यालय पहुंच कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया व मुंह मीठा करवाया।

हरियाणा कमेटी का फैसला बहुत ही ऐतिहासिक

उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी का फैसला बहुत ही ऐतिहासिक फैसला है। इससे हरियाणा की दशा और दिशा को नया बल मिलेगा। क्योंकि इससे बेरोजगार बच्चों को रोजगार के साधन मिलेंगे व हरियाणा में नए कॉलेज व स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाएंगे जिसमें निशुल्क शिक्षा व मुफ्त इलाज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा का हरियाणा कमेटी बनाने में अहम योगदान है। वह पिछले 20 सालों से हरियाणा की अलग कमेटी बनवाने के लिए संघर्षरत थे। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट, हरियाणा सरकार व केंद्र की सरकार का तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने में अहम योगदान दिया। हम सभी हरियाणा के सिखों का भी तहदिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बढ़ चढकऱ अपना योगदान दिया। जिला युवा प्रधान पलविन्द्र सिंह ने कहा कि हम हरियाणा सरकार से भी प्रार्थना करते हैं कि जैसे कि फैसला सुप्रीम कोर्ट का हरियाणा के हक में आ चुका है। सरकार जल्द से जल्द हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा संभाल करवाए जिससे गुरुद्वारों का काम सुचारू रूप से चलता रहे।

इस मौके पर ये सभी रहे मौजूद

इस मौके पर लखविन्द्र सिंह रम्बा, हरविन्द्र सिंह, कर्मजीत सिंह इन्द्री, गुरविन्द्र सिंह, साहब सिंह कुराली, बुटा सिंह कुराली, नरिन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह असन्ध, राजप्रीत सन्धु सौंकड़ा, कश्मीर सिंह रम्बा, गुरनाम सिंह सौंकड़ा, दिलदार सिंह रमाणा, गुरनाम सिंह गालनखेड़ी व इकबाल सिंह रामगढिय़ा महासचिव उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : जिंदादिल थे राजू, ये थे गजोधर भाइया और दिलचस्प किस्से

ये भी पढ़ें : विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें: डॉ. गुप्ता

ये भी पढ़ें : निफा के 22वें स्थापना दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

ये भी पढ़ें : एक अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा करनाल में : शमशेर सिंह गोगी

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE