Himachal News : जघन्य अपराधों के लिए कठोर कानून बनाने की जरूरत : शांता कुमार

0
128
जघन्य अपराधों के लिए कठोर कानून बनाने की जरूरत : शांता कुमार
जघन्य अपराधों के लिए कठोर कानून बनाने की जरूरत : शांता कुमार

Himachal News (आज समाज) पालमपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा है कि जिस देश में कभी एक द्रौपदी का चीरहरण करने की कोशिश के कारण इतिहास का सबसे बड़ा युद्ध महाभारत हुआ था और उसके बाद भारत के प्राचीन इतिहास में वैसी कोई घटना नहीं हुई। उसी भारत में आज नन्हीं बेटियां तक बलात्कार और हत्या का शिकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि कलकता में डाॅक्टर का बलात्कार और पशुता की सारी सीमाएं तोड़ कर हत्या से पूरा देश सड़कांे पर उतर रहा है। दुर्भागय से छोटी बेटियों के विरूद्ध अपराध बड़ते जा रहे है। एक मुख्य अध्यापक ने स्कूल के शौचालय में एक नाबालिग छात्रा से बलात्कार किया। इस प्रकार की दिल दहलाने वाली घटनाएं रोज पढ़ने को मिल रही है।

नशे का प्रकोप बढ़ रहा है। युवकों में कई कारणों से निराश-हताश हंै। अपराधों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं भारत की आबादी विश्व में सबसे अधिक हो गई परन्तु पेरिस ओलंपिक से एक भी गोल्ड भारत नहीं ला सका। पड़ोसी चीन ने बढ़ती आबादी को रोक लिया और ओलंपिक में अमेरिका के बराबर 40 गोल्ड लेकर लौटा है। भारत बढ़ती आबादी को रोके यह भी समय की सबसे बड़ी जरूरत है और सब समस्याओं का असली कारण है।