Haryana Weather Update: हरियाणा के 14 जिलों में आज और कल मौसम रहेगा साफ

0
259
Haryana Weather Update: हरियाणा के 14 जिलों में आज और कल मौसम रहेगा साफ
Haryana Weather Update: हरियाणा के 14 जिलों में आज और कल मौसम रहेगा साफ

अन्य जिलों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 14 जिलों में आज और कल मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। जबकि मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को भी किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

27 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बादल बरसेंगे। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक यमुनानगर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कैथल में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों, अंबाला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है।