The destruction of rain, for the first time in sixty years, the monsoon has not returned yet: बारिश की तबाही, साठ सालों में पहली बार है अब तक नहीं लौटा मानसून

0
196

नई दिल्ली। वैसे तो तपती गर्मी के बाद मानसून की फुहारे अच्छी लगती हैं लेकिन सितंबर खत्म होने को है और अब भी देश कई हिस्सों में बारिश लगातार जारी है। इस बार बारिश ने देश के कई हिस्सों में बहुत तबाही मचाई है। आम तौर पर इस समय तक मानसून खत्म हो जाता है। लेकिन यह पिछले 60 सालों में पहला मौका है कि मानसून लौटने में सबसे ज्यादा देर कर रहा है। मानसून का इतनी देरी से लौटना लोगों के लिए आफत बन चुका है। अब भी देश के कई हिस्से पानी में डूबे हैं और कई हिस्सों में पानी बरस भी रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में बाढ़ के हालात हैं। इस बाढ़ की वजह से 17 लोगों की जाने जा चुकी हैं। हैदराबाद में भी बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अबतक 14 जानें जा चुकी हैं और कुल मिलाकर देखा जाए तो तो अबतक बाढ़ और बारिश से 34 मौतें हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है और जलभराव भी जारी है। वाराणसी में गंगा उफान पर हैं।

लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज बंद करा दिए गए। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। बिहार में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इतनी भारी बारिश किसानों के लिए भी अच्छी नहीं बताई जा रही है। मानसून की जो स्थिति है, अभी 10 दिन तक इसके लौटने के आसार नहीं है। 1960 के बाद यह पहली बार है जब मानसून इतनी देर बाद वापस जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, पांच अक्तूबर तक मानसून के लौटने भारी बारिश का अनुमान है। इसलिए हो सकता है कि पांच अक्तूबर तक मानसून का लौटना शुरू भी नहीं हो पाएगा। अब मौसम विभाग ने बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर को बिहार में भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को कुछ इलाकों में तो बहुत ही ज्यादा बारिश का पूवार्नुमान है। पूर्वांचल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों तरफ फैले पानी के बीच लोगों का जीना दूभर हो गया है। उत्तर प्रदेश में आफत बनकर बरस रही बारिश ने गुरुवार रात से अबतक 14 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।

भारी बारिश के बीच पिछले दो दिनों में वाराणसी में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चंदौली में तीन, आजमगढ़ में एक, भदोही में तीन, जबकि रायबरेली में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में अबतक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

SHARE