BJP wins in Hamirpur Assembly by-election, LDF wins in Kerala: हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा विजयी, केरल में एलडीएफ ने मारी बाजी

0
202

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। प्रत्याशी युवराज सिंह ने भाजपा की ओर से जीत हासिल की। केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ ने कांग्रेस नीत यूडीएफ को हराकर पाला विधानसभा सीट जीत ली है। अभी छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा और त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर मतगणना जारी है। इन सभी सीटों पर सोमवार को मतदान हुए थे। यूपी की हमीरपुर सीट के नतीजों पर सबकी नजरें लगी हुई थी। खराब मौसम के कारण इस सीट पर कुल 51 प्रतिशत वोटिंग ही हो पाई थी। वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 23 तारीख को मतदान हुआ था। जिसमें क्षेत्र के 60.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। हमीरपुर के सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने 17 हजार से अधिक मतों से सपा के प्रत्याशी को हराया था। भाजपा के युवराज सिंह को कुल 74168 वोट मिले वहीं सपा के मनोज कुमार प्रजापति को 56397 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट में सत्ताधारी दल कांग्रेस निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी से 2778 मतों से आगे है। जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपुचनाव में आज वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना कुल 14 मेजों पर 20 चक्रों में हो रही है। कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट के लिए देवती कर्मा को मैदान में उतारा था जबकि भाजपा ने ओजस्वी मंडावी को टिकट दिया था। वहीं केरल के पाला विधानसभा सीट उपचुनाव में एलडीएफ प्रत्याशी की जीत हुई थी। सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ पाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी रहा है। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार का कब्जा था। वहीं त्रिपुरा की बाधरघाट विधानसभा सीट पर भाजपा की मिनी मजूमदार आगे चल रही हैं।

SHARE