Thailand–Cambodia Conflict: बमबारी और गोलीबारी में अब तक 32 लोगों की मौत

0
89
Thailand–Cambodia Conflict
Thailand–Cambodia Conflict: बमबारी और गोलीबारी में अब तक 32 लोगों की मौत
  • संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से की शांति की अपील

Thailand–Cambodia Conflict Update, (आज समाज), बैंकॉक/फ्नोम पेन्ह: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद थम नहीं रहा है। 1000 हजार साल पुराने दो शिव मंदिरों को लेकर इसी सप्ताह गुरुवार को दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ और अब भी जारी है। बमबारी और गोलीबारी के बीच अब तक दोनों देशों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मारे गए लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और सैनिक भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

थाईलैंड मेें अब तक 20 लोग मारे गए

थाईलैंड मेें अब तक 20 लोग मारे गए हैं। वहीं कंबोडिया सरकार ने आज बताया कि संघर्ष में उसके 12 लोग मारे गए हैं और 70 से अधिक जख्मी हुए हैं। मृतकों में 4 सैनिक और आठ नागरिक हैं। थाईलैंड मेें मारे गए लोगों में 14 नागरिक और छह सैनिक हैं। कंबोडिया का आरोप है कि थाईलैंड की सेना उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर जानबूझकर हमले कर रही है। कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि 24 जुलाई की रात को मलेशिया की मध्यस्थता के दौरान दोनों देश सीजफायर पर समहत हुए थे, पर थाईलैंड समझौते से हट गया और वह गोलीबारी व बमबारी कर रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों देशों के हजारों लोग बेघर 

लगातार तीन दिन से बमबारी व गोलीबारी के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों देशों के हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। उन्हें सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी है। आरोप है कि सेनाएं रिहायशी इलाकों पर भी बमबारी कर रही है और गोलियां भी बरसा रही है। इस तरह दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि तनाव को देखते हुए 58,000 से ज्यादा लोगों को प्रभावित जिलों सेफ जगह पहुंचाया गया। वहीं, कंबोडिया के अधिकारियों के अनुसार लगभग 23,000 लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

संयुक्त राष्ट्र के साथ ही आसियान देशों ने भी कंबोडिया व थाईलैंड से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूएनएसी ने आपात बैठक बुलाई और दोनों देशों से शांति की अपील की। कंबोडिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने कहा कि उनकी ओर से किसी तरह की आक्रामकता नहीं की गई। बैठक में उसने संघर्ष को रुकवाने की मांग की है। उधर थाईलैंड के राजदूत ने कहा कि कंबोडिया ने ही हमले शुरू किए हैं। उन्होंने कंबोडिया पर सीमावर्ती इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : Thailand–Cambodia Conflict: सीमा पर हवाई हमले, गोलाबारी और झड़पों में 11 मरे