Temperature in Haryana: नारनौल में तापमान पहुंचा एक डिग्री, 23 दिसंबर के बाद मिलेगी थोड़ी राहत

0
500
Temperature in Haryana

पवन शर्मा, चंडीगढ़:

Temperature in Haryana: शीतलहर से पूरे प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। लगातार गिरते पारे के कारण कईं जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है। नारनौल में शनिवार को रात को तापमान 1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक शीतलहर का कहर जारी रहने की संभावना है।

Also Read : Haryana Central University के आठ विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

उत्तर भारत में पारा गिरने का सिलसिला जारी Temperature in Haryana

पूरे उत्तर भारत में पारा गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान में अगली 23 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान रात का तापामान पूरे प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

Also Read : PM Modi Lay Foundation Stone पीएम ने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया

राजधानी में शनिवार को पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढका Temperature in Haryana

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम कार्यालय ने दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान लगाया है।

Also Read : Haryana Central University के आठ विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

19 से 23 दिसंबर के बीच प्रदेश में शीतलहर Temperature in Haryana

आईएमडी ने एक बयान में बताया, “19 दिसंबर से 23 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 1 उत्तरी राजस्थान में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने का अनुमान है.”

Also Read : PM Modi Lay Foundation Stone पीएम ने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया

धुंध से फसलों में होगा लाभ Temperature in Haryana

लगातार गिर रही धुंध के कारण प्रदेश में गेहू तथा सरसों की फसल में लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिक डा. प्रताप सिंह सभ्रवाल ने बताया कि सरसों तथा गेहूं की फसल के लिए इस समय ठंड बहुत आवश्यक है। ऐसे में मौसम में फसल तेजी से बढ़ती है। दिन में तापमान सामान्य रहना आवश्यक है वरना सरसों की फसल में नुकसान की संभावना रहती है।

Also Read : Haryana Central University के आठ विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

Connect With Us: TwitterFacebook
SHARE