Flipkart Freedom Sale 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart अपनी Freedom Sale शुरू करने जा रहा है. इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिलेंगे. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कुछ बड़े स्मार्टफोन डील्स की जानकारी शेयर कर दी है, जिनमें Apple और Motorola के प्रीमियम फोन्स शामिल हैं.
Flipkart Freedom Sale की शुरुआत 8 अगस्त से होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black यूजर्स को 7 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा. इस बार iPhone 17 Pro और Motorola के कई लेटेस्ट मॉडल्स ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं.
iPhone 17 Pro पर मिलेगा हजारों का फायदा
Apple के फैंस के लिए इस सेल में iPhone 17 Pro सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाला है. लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 1,34,900 रुपये थी, लेकिन Freedom Sale के दौरान इसे 1,26,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
इसका मतलब है कि कस्टमरों को बिना किसी बैंक ऑफर के ही करीब 8,000 रुपये की सीधी बचत मिलेगी. इसके अलावा अगर खरीदार SBI Bank Credit Card या Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ ही Flipkart 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा भी दे रहा है, जो लगभग 4,000 रुपये तक हो सकता है. सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 Pro पर कुल बचत करीब 17,000 रुपये तक पहुंच सकती है.
Motorola Smartphones पर भी मिलेंगे शानदार ऑफर्स
Flipkart Freedom Sale में Motorola ने भी अपने कई स्मार्टफोन्स पर खास डील्स पेश की हैं. कंपनी के प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक के फोन कम कीमत में उपलब्ध होंगे. इस सेल में Moto Edge 70 Max की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है, जबकि Moto Edge 70 Pro को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Moto Razr Fold: प्रीमियम फोल्डेबल फोन पर ऑफर
जो ग्राहक फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Moto Razr Fold एक खास विकल्प हो सकता है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,39,999 रुपये होगी. फोन में बड़ा 8.1 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP पेरिस्कोप कैमरा भी मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. ये फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है जो एक ही डिवाइस में काम, एंटरटेनमेंट और फोटोग्राफी का प्रीमियम अनुभव चाहते हैं.
Moto Edge 70: दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले
Moto Edge 70 को 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है. ये फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाले किफायती विकल्पों में शामिल होगा. इसमें 7,100mAh की बड़ी बैटरी, Qi2 वायरलेस चार्जिंग और 2K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बात ये है कि इस कीमत में इतना हाई-क्वालिटी डिस्प्ले काफी कम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है.
Moto Edge 70 Pro: परफॉर्मेंस और कैमरा का संतुलन
Moto Edge 70 Pro उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो एक ऑलराउंड स्मार्टफोन चाहते हैं. इसकी कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. फोन में Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, डुअल 50MP रियर कैमरा सिस्टम और 6,500mAh बैटरी दी गई है. इसका डिजाइन भी हल्का और आरामदायक बताया जा रहा है, जिससे ये रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है.


