रोहतक : शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता: संजय

0
329

संजीव कुमार, रोहतक :

भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के तहत शनिवार को बहु अकबरपुर स्थित शिक्षा भारती स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर शाखा द्वारा अध्यापकों  का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय सचिव संजय जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कत्याल ने की मुख्य वक्ता संजय जी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार को हटा कर प्रकाश लाने वाला होता है कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश कत्याल ने कहा कि कोरोना महामारी में भी शिक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दे रहे थे इस मौके पर शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन छात्र छात्राओं को अपने गुरुजन , माता पिता व महिलाओं के सम्मान करने की शपथ दिलाई छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी अंत में शाखा सचिव विक्रांत शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया इस मौके पर स्कूल  प्राचार्य विनोद वशिष्ठ,प्रांतीय प्रकल्प संयोजक अशोक गुप्ता कार्यक्रम संयोजक महेश गुप्ता बिंदु गुप्ता शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन शाखा सचिव विक्रांत शर्मा सुरेश बंसल जिला अध्यक्ष रामचरण सिंगला श्री कृष्ण गुप्ता सीमा शर्मा अशोक ठकराल दिनेश बिंदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे

SHARE