बच्चो को ये बातें सिखना है जरूरी Teach To Children

0
566
Teach To Children
Teach To Children

Teach To Children

आज समाज डिजिटल, अम्बाला:

Teach To Children : अगर आपका बच्चा भी दस साल का है, तो उसे इन बातों का पता होना चाहिए। जो उसकी लाइफ में उसके काम आने वाली है। बच्चों को संभालना बेहद ही टफ होता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है हम लोग सोचते हैं कि हमारी जिम्मेवारियॉं अब कम हो गई हैं।

बढ़ती उम्र में बच्चा घर से ही कई ऐसी बातें सिखता है जो उसे इंसान बनने में मदद करती हैं। आप बच्चों को कोई बात समझाते हैं तो ध्यान रखें कि हमारा बच्चा कितने साल का है और उसे कैसे-कब-कौन सी बात कहनी चाहिए।

Also Read : क्या खाने से पहले सब्जियों को धोनी चाहिए? Vegetables Should Be Washed

दूसरों का सम्मान करना

आपको अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि लड़के और लड़कियॉं दोनो ही समान होते हैं। और हमें दोनो से ही प्यार से बात करनी चाहिए और उनके साथ इज्ज्त से पेश आना चाहिए। जिस तरह एक लड़की को सम्मान मिलना चाहिए, उसी तरह लड़के को भी उस सम्मान का अधिकार है। इससे आपका बच्चा लिंग भेद-भाव की भावना से दूर रहकर आगे चलकर अच्छा इंसान बनेगा।

शारीरीक ज्ञान

लड़की हो या लड़का अनके मॉँ -बाप को उन्हें शरीर के बारे में जरूर बताना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसी उम्र है जिसमेंं बच्चा तेजी से बढ़ता है। आप न केवल उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताएं बल्कि हाइजीन से जुड़ी कुछ बातें भी बताएं। और उन्हें एक्सरसाइज के बारे में अवगत कराना भी जरूरी है। इसके लिए आप कुछ वीडियोज का सहारा भी ले सकते हैं।

मॉर्क से ज्यादा जरूरी है नॉलेज

कभी-कभी हम बच्चे के मॉर्क्स से काफी नाराज हो जाते हैं और उनको डांटना शुरू कर देते हैं। हालांकि, एक अच्छा ग्रेड ही अच्छी नॉलेज होने का प्रमाण नहीं है। आपको अपनें बच्चों को बताना चाहिए कि वह हमेशा कुछ नया सीखें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं। उनसे कोई गलती भी हो तो भी वे घबराएं नहीं, क्योंकि उनकी गलती उन्हें कुछ नया सिखाती है।(Good Quotes For 10 Year Old Boy)

Teach To Children
Teach To Children

काम कैसा होना चाहिए

इस उम्र के बच्चे सोचते हैं कि दोस्तों के बीच पॉपुलर होना बेहद जरूरी है। पॉपुलैरिटी हासिल करने के कर्इं बार वे ऐसा काम करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं, जो उन्हें पसंद भी नहीं होता है। यह बेहद जरूरी है कि जिस काम में बच्चे का मन लगता है वह उसे बहुत अच्छी तरीके से करता है। और अपने काम में खुश रहता है, इस बात को आप किसी उदाहरण द्धारा भी समझा सकते हैं।(Good Quotes For 10 Year Old Boy)

Teach To Children
Teach To Children

दोस्तों जैसा व्यवहार

अपने बच्चे के साथ हमें दोस्ती जैसा व्यहव्हार करना चाहिए। बच्चों में ये बात कभी ना आए कि मॉँ-बाप उनके दुश्मन हैं।आपको दस साल की उम्र तक के बच्चों को यह समझना चाहिए कि आप उनके दुश्मन नहीं है। बच्चों को हम पर भरोसा होना चाहिए ताकि वे कोई मदद मॉँगने में डरे नहीं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बच्चों पर ज्यादा न चिल्लाएं इससे बच्चे अपनी बातें आपको शेयर करने में हिचकिचा सकते हैं।

Teach To Children

Also Read : फैटी लिवर को ठीक करने के लिए करें ये योग Fatty Liver Treatment Yoga

Also Read : स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ फ़ूड है जरूरी, जानिए कौन से है वो फ़ूड Healthy Food

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE