Syrian civilians are being targeted in air strikes: सीरिया में हवाई हमले में बनाया जा रहा है आम नागरिकों के सामान को निशाना

0
203

सीरिया। सीरिया सरकार और सहयोगी देश विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहें है। इन हमलों में अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ये बात संयुक्त राष्ट्र संघ ने कही है। जिसमें कहा गया है कि तीन महीने चले अभियान के बाद चार लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार चीफ मिशेल बेचलेट का कहना है कि हाल ही में हुए हवाई हमलों में 103 लोगों की मौत हो गई है।
हमलों के लिए नागरिकों के सामान को निशाना बनाया जाता है जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अपने मुख्य सहयोगी रूस द्वारा समर्थित, सीरियाई सरकार ने उत्तर पश्चिमी सीरिया में विद्रोही एन्क्लेव के खिलाफ अपनी आक्रामक शुरूआत की है। जिस स्थान पर हमला किया जा रहा है, वहां तीस लाख लोगों का घर है। इनमें आधे से अधिक विस्थापित हो चुके हैं। ये लोग इदलिब प्रांत के अलावा पड़ोसी देश अलेपो, हमा और लताकिया प्रांत गए हैं। सीरिया में बीते आठ सालों से गृह युद्ध जारी है। इदलिब शहर के अलावा उत्तरी हमा और पश्चिमी अलेप्पो विद्रोहियों का आखिरी गढ़ बना हुआ है। सीरिया और तुर्की के बीच हुए समझौते से 27 लाख लोगों को हवाई हमलों से मुक्ति मिली थी। लेकिन बीते 29 अप्रैल से हिंसा भड़कने के बाद से सीरिया में 350 आम लोगों की मौत हो चुकी है।

SHARE