CM बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला काम, बोले-जल्द लाया जाएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट, शुरू हो चुका है इस पर काम

0
544
Sukhwinder Singh Sukhu After CM

आज समाज डिजिटल, शिमला (Sukhwinder Singh Sukhu After CM) :  हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला स्थित सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही ब्लूप्रिंट सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद से उन्हें मौका दिया, उनकी सेवा करने का उससे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक दल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल के गठन पर फैसला लिया जाएगा

हर वर्ग का कल्याण की बनाएंगे नीति (Sukhwinder Singh Sukhu After CM)

सुक्खू ने कहा कि हर वर्ग के कल्याण के लिए एक नीति बनाई जाएगी, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं, दलितों, गरीबों सब वर्ग का खास ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री और विधायकों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेंगे। उन्होंने परिस्थितियों को समझने के लिए प्रदेश की जनता से कुछ समय की मोहलत भी मांगी। उन्होंने कहा कि अभी पदभार ग्रहण किया है। अभी हमें कुछ वक्त चाहिए।

वरिष्ठ नेताओं से मिलकर रणनीति बनाएंगे (Himachal Pradesh News)

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख कर सरकार को आगे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल, प्रियंका और खड़गे रहे मौजूद

ये भी पढ़ें : OnePlus 11 में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, लॉन्चिंग से पहले देखें खासियतें और कीमत

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy M04 : सैमसंग लाई 10 हजार से कम कीमत वाला स्मार्टफोन, इस दिन से भारत में शुरू होगी बिक्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE