सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल, प्रियंका और खड़गे रहे मौजूद

0
630
Sukhwinder Sukhu Oath Ceremony

आज समाज डिजिटल, Sukhwinder Sukhu Oath Ceremony : हिमाचल में आज 1 बजकर 50 मिनट पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री (Himachal pradesh CM) के रूप में शपथ ली। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। (Mukesh Agnihotri Deputy CM Oath) 4 बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के साथ शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। वहीं प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया। 

शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान पर हुआ। यहां Sukhwinder Singh Sukhu को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। वहीं सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। इससे पहले प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मां संसार देवी भी पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी को जब पता चला कि वह मंच के सामने बैठी हैं तो राहुल ने उन्हें मंच पर बुलाया और उनसे मिले। प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया।

कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा करेंगे वायदे : मुकेश अग्निहोत्री

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी. पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ बंद कर दिया है।

mukesh agnihotri deputy cm oath

हम सब एकजुट होकर करेंगे काम : प्रतिभा 

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम सभी एकजुट होकर काम करेंगे। सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है। वे सुक्खू के नाम से नाराज भी बताई जा रही थीं।

कांग्रेस में नहीं है कोई कलह : विक्रमादित्य

विक्रमादित्य

वहीं शिमला ग्रामीण से दूसरी बार चुने गए विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह का कोई कलह नहीं है। पार्टी उन्हें किसी भी तरह की जिम्मेदारी देती है तो उसका निर्वहन एक सच्चे सिपाही के तौर पर किया जाएगा। CM Sukhvinder singh sukhu ने बातचीत के दौरान बताया था कि विक्रमादित्य को कैबिनेट में स्थान मिलेगा।

दूध बेचा करते थे सुक्खू (sukhvinder singh sukhu oath)

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने एक ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया है जो जमीन से जुड़ा हुआ है। वरिष्ठ नेता एवं 4 बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू एक समय में दूध बेचा करते थे। वे छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। 2022 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू और प्रतिभा सिंह दोनों ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। (Congress CM in Himachal)

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने धाकड़ अंदाज में जड़ा दाेहरा शतक, 126 गेंदों में बनाए नाबाद 200 रन

ये भी पढ़ें : बाजार में धमाल मचाने आ गया Vivo का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo Y35 5G

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy M04 : सैमसंग लाई 10 हजार से कम कीमत वाला स्मार्टफोन, इस दिन से भारत में शुरू होगी बिक्री

ये भी पढ़ें : बेडरूम की तस्वीरों से चर्चा में आई प्रिया आहूजा, ट्रोलर्स को दिया मुहं तोड़ जवाब

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE