Subrata Roy Death: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन

0
131
Subrata Roy Death
सहारा इंडिया समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय।

Aaj Samaj (आज समाज), Subrata Roy Death, मुंबई: देश के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया समूह के फाउंडर सुब्रत रॉय का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती सुब्रत रॉय ने मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है।

कार्डियो अरेस्ट के बाद हुआ निधन

सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का कार्डियो अरेस्ट के बाद कल रात 10.30 बजे निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य लगातार खराब होने के चलते उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया में 10 जून 1948 को हुआ था। उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस की शुरुआत भी वहीं से की थी।

1992 में राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला

सहारा ग्रुप ने 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला। साथ ही कंपनी ने सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल भी शुरू किया था। गौरतलब है कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं।

एक मार्गदर्शक शक्ति, संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे सहाराश्री

समूह ने बयान में कहा, सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ हमारे सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है। बयान में उन्हें एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी बताते हुए कहा गया है कि उनके निधन से हुई क्षति को संपूर्ण सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा। सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, एक संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। सहारा इंडिया परिवार रॉय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook