Subhash Gupta Resigned :जजपा को लगा जोरदार झटका, सुभाष गुप्ता ने दिया इस्तीफा

0
31
सुभाष गुप्ता ने दिया इस्तीफा
सुभाष गुप्ता ने दिया इस्तीफा
  • दो साल पहले बने थे जननायक जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
Aaj Samaj (आज समाज),Subhash Gupta Resigned,करनाल, 28 मार्च, इशिका ठाकुर : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से गठबंधन टूटने के बाद जननायक जनता पार्टी का ग्राफ गिरता जा रहा है। जननायक जनता पार्टी से अब उनके पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगे की योजना पर कहा कि वह समाज की सेवा करना चाहते है। वह बिना राजनीति जिम्मेदारी के बाद भी सेवा करते रहेंगे। सुभाष गुप्ता चौटाला परिवार से लंबे समय से जुड़े रहे है। वह जन नायक देवी लाल, ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला से लम्बे समय से जुड़े रहे। उन्हें चौटाला परिवार का काफी नजदीकी माना जाता था।
जजपा के गठन के साथ ही वह जजपा से जुड़ गए थे। सुभाष गुप्ता को दो साल पहले जजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। सुभाष गुप्ता जिला करनाल के तरावड़ी कस्बा के रहने वाले है। वह जिले और तरावड़ी की कई व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए है। उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए। उनका राजनीतिक क्षेत्र में काफी दबदबा है। जजपा से इस्तीफा देने के बाद वह अपने समर्थकों से मिले और आगे की रणनीति पर चिंतन किया। उन्होंने त्यागपत्र का कोई खास कारण नहीं बताया। लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में सुभाष गुप्ता के त्यागपत्र को अलग-अलग ढंग से देखा जा रहा है।
SHARE