Statement of Jagmohan Anand जनता ने भाजपा की विकास नीतियों पर लगाई जीत की मोहर : जगमोहन आनन्द

0
489
Statement of Jagmohan Anand

Statement of Jagmohan Anand

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र
प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनन्द ने चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश की जनता व कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की विकास नीतियों पर जीत की मोहर लगाई है और एक बार फिर भाजपा में अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जिस प्रकार से पूरे देश में एक समान रूप से विकास करवा रहे हैं, उन्हीं की बदौलत आज जनता ने दोबारा भाजपा का चुना है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी 36 बिरादरियों को एक साथ लेकर चलती है। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराकर विपक्षियों पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चारो तरफ चहुंमुखी विकास हो रहे है।

Statement of Jagmohan Anand

उन्होंने कहा कि जिन चार राज्यों में भाजपा नेतृत्व की सरकार बनी है, वहां विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता ने भाजपा में जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पार्टी खरा उतरेगी। चार राज्यों में जिस बड़ी जीत से भाजपा की सरकार बनी है, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी इस बात का परिचायक है कि पूरे देश की जनता को भाजपा की नीतियों में विश्वास है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से यूपी में भयमुक्त एवं पारदर्शी सुशासन जनता को दिया है, उसी के परिणामस्वरूप यूपी में भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ एवं ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अब साबित हो गया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा एवं हरियाणा के विस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Statement of Jagmohan Anand

Read Also : Statement of Deputy Commissioner Anish Yadav डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना में संशोधन किया है : उपायुक्त

Read Also : State Level Camp Of National Service Scheme 6 जिलों के 180 विद्यार्थी पहुंचे

Read Also : BJP Workers Of Karnal Celebrate Victory बीजेपी नेताओं ने मनाया जीत का जश्न

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE