अमरिंदर समेत पंजाब में कई दिग्गजों को युवाओं ने चटाई धूल, जानें इनके बारे में Punjab Election 2022

0
396
Navjot Singh Sidhu Resigns
Navjot Singh Sidhu Resigns

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Punjab Election 2022: इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़े उतार-चढ़ाव हुए। आप की आंधी में बड़े-बड़े दिग्गजों को हार का स्वाद चखना पड़ गया। कई को को जनता ने घुटनों पर लाकर रख दिया। दिग्गजों को युवा नेताओं से करारी हार मिली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हो या फिर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह या फिर प्रकाश सिंह बादल सभी को शिकस्त मिली। सुखबीर बादल और नवजोत सिंह सिद्धू भी सीटों को नहीं बचा पाए।

चुनाव हराने वाले दिग्गजों के बारे में जानें Punjab Election 2022

आप के प्रत्याशी जगदीप कंबोज ने जलालाबाद से सुखबीर बादल को हराया। जगदीप कंबोज 37 वर्ष के हैं और किसान हैं। उन्होंने स्नातक पास की हुई है। कुल घोषित संपत्ति 3.2 करोड़ रुपये है।

बड़े बादल को इन्होंने हराया Punjab Election 2022

लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल को गुरमीत सिंह खुडिया ने मात दी। आप ने इस सीट से दिवंगत सांसद जगदेव सिंह खुदियां के बेटे गुरमीत सिंह खुदियां को प्रत्याशी बनाया था। वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरे। उन्होंने बादल के परंपरागत किले को फतह कर लिया। खुदियां पिछले साल आप में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं उनके परिवार ने दिल्ली बॉर्डर पर सालभर से अधिक चले किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

मोबाइल का काम करने वाले ने चन्नी को चटाई धूल Punjab Election 2022

Punjab Election Result 2022
Punjab Election Result 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें दोनों पर ही हार का सामना करना पड़ा। भदौर सीट पर आप उम्मीदवार लाभ सिंह ने और श्री चमकौर साहिब सीट पर आप के ही डा. चरणजीत सिंह ने शिकस्त दी। लाभ सिंह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर नौकरी करते हैं। मां सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं और पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। यह इस बार के चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर है। इनके अलावा भी कई और दिग्गजों का किला ढह गया। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पूर्व पार्षद ने हरा दिया। उसकी उम्र कैप्टन की उम्र से आधी है।

Read Also : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र Navjot Singh Sidhu Resigns

Read Also : जनता की आवाज-रब की आवाज, कांग्रेस ने स्वीकारी हार Punjab Assembly Election 2022 Results

Read Also : अबोहर से कांग्रेस के संदीप जाखड़ की जीत Abohar Punjab Assembly Election 2022 Result

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE