Haryana News: हरियाणा में सफेद बाघिन की मौत, तीन शावकों को दिया था जन्म, पर्यटकों के आकर्षण का थी केंद्र

0
65

Haryana News: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। छतबीड़ चिड़ियाघर में रविवार सुबह सफेद बाघिन ‘दिया’ की मौत हो गई। वह 13 साल, दो महीने और 21 दिन की थी। उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (गडवासू), लुधियाना में कराया जाएगा, जिससे उसकी मौत के वजहों की पुष्टि हो सकेगी।

पर्यटकों के आकर्षण का थी केंद्र

दिया सफेद बाघ लक्की और बाघिन डॉली की संतान थी। उसका जन्म 28 जुलाई, 2013 को छतबीड़ चिड़ियाघर में हुआ था। वह अपनी विशिष्ट पहचान के कारण लंबे समय तक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही। उसने चिड़ियाघर के बाघ प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम में भी योगदान दिया।

3 शावकों को जन्म दिया

दिया ने वर्ष 2019 में तीन शावकों अर्जुन, अमर और दिलनूर को जन्म दिया था। अर्जुन अभी छतबीड़ चिड़ियाघर में है, जबकि अमर को रोहतक चिड़ियाघर भेज दिया गया था। अर्जुन ने भी आगे प्रजनन कार्यक्रम में योगदान दिया। गुजरात के राजकोट से लाई गई बाघिन गौरी के साथ उसके शावक हुए।

13 साल जीवित रही दिया

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, बंदी अवस्था में सफेद बाघों की औसत उम्र सामान्यत: 10 से 12 वर्ष होती है। दिया 13 वर्ष से अधिक जीवित रही। उसके निधन से चिड़ियाघर के सफेद बाघों के संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया।

  • TAGS
  • [post_tags]