Haryana News: कैथल से मंगलवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। गांव पबनावा में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय तनिष्क के रूप में हुई है।
कंधा टकराने पर हुआ विवाद
दरअसल, शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय पैर कुचलने या धक्का लगने को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों ने तनिष्क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद गांव में सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए कैथल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मामले की जांच कर रही पुलिस
ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।


