Youth stabbed to death in Loni(आज समाज नेटवर्क ) गाजियाबाद। थाना लोनी क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना लोनी में सूचना दी कि उनके पुत्र तस्लीम (22), निवासी आशियाना सिटी चौकी अशोक विहार, को कुछ लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना लोनी पुलिस मौके पर पहुंची और एक टीम को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।सहायक पुलिस आयुक्त लोनी श्री सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


