Uttar Pradesh News (आज समाज नेटवर्क) ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में एसी मैकेनिक के जले हुए शव मिलने के मामले का पुलिस ने तीन दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने सोने के कड़े हड़पने की नीयत से हत्या करने के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया था। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 12 जून को चीरसी गांव स्थित नहर के पास एक अज्ञात युवक का आंशिक रूप से जला हुआ शव बरामद हुआ था।
Uttar Pradesh News : सोने के कड़े हड़पने के लिए दोस्त की हत्या, शव जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश
शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के दौला राजपुर निवासी 23 वर्षीय हुजैफ पुत्र मुज्जमिल के रूप में हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मृतक के संपर्कों की पड़ताल के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर सोमवार को दौला राजपुर निवासी शहजाद उर्फ बिट्टू (19) को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, हुजैफ और शहजाद घनिष्ठ मित्र थे तथा दोनों नशे के आदी थे। हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदना चाहता था और एसी का काम शुरू करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। आरोप है कि उसने अपनी मां के चार पीली धातु के कड़े चोरी कर लिए थे और उन्हें बेचने की बात अपने दोस्तों तथा शहजाद को बताई थी।
इसी जानकारी के बाद शहजाद की नीयत कड़ों पर आ गई। 12 जून को उसने हुजैफ को कड़े बिकवाने का झांसा दिया और बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में दोनों ने नशा किया। इसके बाद आरोपी उसे चंद्रावल गांव के पास नहर किनारे सुनसान स्थान पर ले गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद शहजाद ने मौका पाकर डंडे से हुजैफ के सिर पर हमला कर दिया। पहले वार में वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने उस पर कई बार डंडे से प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी कड़े लेकर वहां से फरार हो गया।
कुछ दूर जाने के बाद आरोपी को आशंका हुई कि कहीं हुजैफ जीवित न हो। इस डर से वह दोबारा घटनास्थल पर लौटा। उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर शव पर छिड़का और आग लगा दी, ताकि मृतक की पहचान न हो सके। आग की लपटें तेज होने पर उसे डर लगा कि


