लखनऊ। पूरे देश में कई राज्यों में शहरों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यूपी में शुक्रवार को हिंसात्मक प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। हालांकि आईजी कानून व्यवस्था ने आठ की मौत की पुष्टि की है। यूपी के स्कूल कॉलेजों को बंद रखा गया है। कई जिलों में इंटरनेट बंद रखा गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हालात पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उग्र प्रदर्शन मामले में 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लखनऊ में 218 लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है इसमें एनजीओ और बाहरी तत्व शामिल हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गाजियाबाद जिले के पांच थानों में 3600 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। 400 से ज्यादा लोग नामजद भी इनमें शामिल हैं। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। प्रतापगढ़ के 56 लोगों को आरजकता फैलाने के लिए एफआईआर की गई है। सड़क जाम करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जाम करने और शहर में उत्पाद मचाने के मामले में नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मेरठ-मुजफ्फरनगर और बिजनौर में जमकर बवाल हुआ था। मेरठ में चार, बिजनौर में दो और मुजफ्फरनगर की गोली लगने से मौत हो गई थी।
प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शनिवार को अवकाश रहेगा। प्रदेश सरकार ने बुधवार को ठंड और शीत लहर के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। सरकार ने इस अवकाश को शनिवार तक बढ़ाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव अराधना शुक्ला ने बताया कि शनिवार को सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


