UP Crime News : किशोर ने की भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

0
93
UP Crime News : किशोर ने की भाई, भाभी और भतीजे की हत्या
UP Crime News : किशोर ने की भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

तेजधार हथियार से दिया वारदात को अंजाम, रात को गहरी नींद में सो रहे थे तीनों

UP Crime News (आज समाज), गोरखपुर : गोरखपुर के बांसगांव थाना इलाके में रविवार और सोमवार के बीच की रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक किशोर ने तीन लोगों की हत्या कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन लोगों की हत्या की गई वह किशोर का सगा भाई, भाभी और भतीजा थे। एक तरफ जहां इस सनसनीखेज वारदात से हर कोई सतब्ध है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के पिता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। वारदात में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी 16 वर्षीय किशोर को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी उसके पास से बरामद कर लिया गया है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने सोते समय वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें : Shri Ram Janmabhoomi Temple : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा केस में मिले चोरी से लेकर लापरवाही के साक्ष्य