AC burst and Fire broke out : 21वीं मंजिल के फ्लैट में एसी फटने से लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू

0
653
A fire broke out in a 21st-floor flat after an AC burst; six fire engines brought it under control within half an hour.

Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) नोएडा। सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी के 21वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार सुबह करीब आठ बजे एयर कंडीशनर (एसी) में धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। घटना के समय फ्लैट में मौजूद परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे, लेकिन आग का पता चलते ही सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।\

अग्निशमन विभाग की छह दमकल गाड़ियां, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची 

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की छह दमकल गाड़ियां, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुरुआती सूचना में आग काफी विकराल होने की जानकारी मिली थी। इसे देखते हुए तत्काल छह दमकल गाड़ियां रवाना की गईं।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग 2105 नंबर फ्लैट तक सीमित थी।सीएफओ के अनुसार आग बुझाने के लिए तीन टीमें बनाई गईं। दो टीमों ने बालकनी के रास्ते और एक टीम ने फ्लैट के अंदर प्रवेश कर आग बुझाने का अभियान चलाया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर में धमाका होने के बाद आग लगी। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

  • TAGS
  • [post_tags]